अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकराई, दंपत्ति व नाबालिग बच्ची बाल-बाल बचे

कोंडागांव, 21 दिसंबर 2025 | कोंडागांव जिला मुख्यालय अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 स्थित सिटी कोतवाली के ठीक सामने रविवार दोपहर लगभग 3:30 बजे एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी और एक नाबालिग बच्ची बाल-बाल बच गए।

Uploaded Image

प्राप्त जानकारी के अनुसार दहिकोंगा निवासी निर्मल नाग अपनी पत्नी व नाबालिग बच्ची के साथ कोंडागांव आए हुए थे। वापस लौटते समय उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय कार में दंपत्ति और बच्ची सवार थे, जिन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।

 

कार चालक निर्मल नाग का कहना है कि पीछे से आ रही किसी वाहन की टक्कर के कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही कोंडागांव सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Post