कोरबा (छ.ग.)। थाना उरगा क्षेत्र के खोड्डुल गांव में विकलांग महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी अमित सोनवानी (39 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी पहले भी मारपीट जैसे गंभीर अपराधों में सजायाफ्ता रह चुका है।
पीड़िता ने 15 जून को थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि होली पर्व के आसपास आरोपी ने उसके घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देकर जबरन शारीरिक शोषण किया। इसके बाद 15 जून की सुबह जब महिला घर में अकेली थी, आरोपी ने पुनः घर में घुसकर गाली-गलौच, मारपीट करते हुए फिर से जबरदस्ती की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता की शिकायत पर अपराध क्रमांक 255/25 धारा 333, 296, 351(3), 115(2), 64(2)(ड़) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की गई। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेश तिवारी, सउनि संतराम सिन्हा, प्रआर बसंत कुमार भैना, रामू कुर्मी, नितेश तिवारी, प्रेमचंद साहू, उमेश मैसना व सैनिक शांतनु राजवाड़े की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, पीड़िता को सुरक्षा का भरोसा दिया गया l
