ढाबे पर लूट एवं मारपीट करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार।

पीथमपुर सागौर थाना आगरा मुंबई हाईवे के किनारे होटल महाराष्ट्र पर 10 जून को रात्रि 11:30 बजे सफेद रंग की महिंद्र स्कॉर्पियो चार बदमाशों ने ढाबा संचालक और कर्मचारियों से धारदार हथियार से मारपीट कर उनसे 4 मोबाइल फोन और ₹80000 नगदी लेकर फरार हो गए । उसके बाद ढाबा संचालक नानेश्वर काले एवं कर्मचारी पुंडलिक ने सागौर थाने जाकर अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट के बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए तुरंत आरोपियों की तलाश जारी हो गई । थाना प्रभारी प्रकाश सरोदे ने बताया आरोपियों की तलाश जारी थी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई महिंद्रा ब्रिज के पास सफेद रंग की स्कॉर्पियो से चार संदिग्ध व्यक्ति खड़े है। पुलिस द्वारा शक्ति से पूछने पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया आरोपी 

 अमन पिता हेमंत चौहान उम्र 22 वर्ष जाति लुनिया निवासी लुनिया पुरा महू जिला इंदौर, 02. अमन पिता सुनिल कौशल उम्र 26 निवासी महू रेल्वे स्टेशन के , 03. नितिन पिता धर्मसिंह लुनिया उम्र 22 निवासी गुर्जर खेडा महू जिला इंदौर , 04.भरत पिता रमेश केवट उम्र 24 साल जाति केवट निवासी शाजापुर को गिरफ्तार किया घटना मे प्रयुक्त एक महिन्द्रा स्कार्पियो वाहन क्रं. MP09CF7167 एवं हथियार एवं लुटा गया मश्रुका 50,000/- रुपये नगदी जप्त किया ! उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सागौर उनि. प्रकाश सरोदे, अनिल राठौर, संजय सिसोदिया, प्रदीप यादव, अभिषेक वसुनिया, धर्मेन्द्र सोलंकी, संजय दोयदिया, अरविंद मण्डलोई,. प्रशांत चौहान सायबर शाखा, धार का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Post