जांजगीर चाम्पा
आरोपी विरेन्द्र हंसराज ऊर्फ सोनू उम्र 28 वर्ष निवासी कमरीद थाना सारागांव
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी का पीड़िता से जान पहचान होने से दोनों एक दूसरे से बातचीत करते थे। इसी बीच आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर उनके साथ जबरन अनाचार किया, पीड़िता शादी करने के लिए बोली तो आरोपी द्वारा टाल मटोल करने लगा की सूचना रिपोर्ट पर दिनांक 04.07.2025 को आरोपी के विरुद्ध थाना सारागांव में अप.क्रं. 97/25 धारा 376 (2) (n) भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी विरेन्द्र हंसराज निवासी कमरीद भाठापारा थाना सारागांव को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
