कोटड़ी पुलिस जाप्ते पर हमले के आरोपियों का शहर में निकाला पैदल मार्च पुलिस ने दिखाया सख्त रुख

कोटड़ी पुलिस जाप्ते पर हमले के आरोपियों का शहर में निकाला पैदल मार्च पुलिस ने दिखाया सख्त रुख 

प्रतापगढ़ जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस जपते पर मार पिट करने वाले आरोपीयों पर जिला पुलिस ने सख़्ती दिखानी शुरू कर दि है। जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशन में तथा कोटड़ी थाना अधिकारी अरुण खाट की मौजूदगी में आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतापगढ़ शहर में पैदल मार्च कराया गया। Uploaded Imageकोटड़ी थाना पुलिस व प्रतापगढ़ जिला पुलिस के संयुक्त दल ने आरोपियों का जुलुस निकल कर शहर भर में पैदल मार्च निकला, इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।Uploaded Image पुलिस का उद्देश्य आरोपियों में भय पैदा करना और आम जनता में कर्म व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम रखना बताया गया। पैदल मार्च के दौरान अभियुक्तो से यह भी कहते सुना गया की अब कभी भी पुलिस कर्मियों के साथ गलत बर्ताव नहीं करेंगे और समाज में किसी के भी साथ दुर्व्यहवार नहीं करेंगे। जिस प्रकार माध्यप्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पैदल मार्च निकलने की परंपरा है उसी तरह इस बार प्रतापगढ़ में भी यह कार्यवाही की गई। पुलिस अधिकारियो ने स्पष्ट किया की कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही जारी रहेगी और पुलिस कर्मियों पर हमला करने वालों को किसी भी हालत में बक्शा नहीं जायेगा। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया की पुलिस की गाड़ी में तकनिकी खराबी होने के कारण अपराधियों को आधा किलोमीटर के करीब पैदल चलाया गया और फिर दूसरी गाड़ी में बैठा कर रवाना किया गया। इस दोरान कई शहर वासी इस नज़ारे को अपने मोबइल में कैद करते हुए नजर आये।

Related Post