तहसीलदार छुरिया ने लगाई अवैध निर्माण पर रोक

 

छुरिया। नगर पंचायत के वार्ड नं. 3 के एक नागरिक राजकुमार बर्वे पिता विश्वनाथ बर्वे द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करके मकान निर्माण कराया जा रहा था। जिसके विरूद्ध नगर के जसीम कुरैशी ने माननीय तहसीलदार छुरिया के न्यायलय में लिखत आपत्ति दर्ज कराई थी। तहसीलदार छुरिया द्वारा मौके पर अपने कर्मचारियों को मुआयना करने भेजा जिसमें  पटवारी द्वारा मुआयना कर अपनी रिपोर्ट पेश की जिसमें जसीम कुरैशी द्वारा की गई आपत्ति को सही पाया गया।पटवारी प्रतिवेदन के आधार पर श्रीमान तहसीलदार छुरिया द्वारा राजकुमार बर्वे पिता विश्वनाथ बर्वे ने जो आवेदित भूमि खसरा नं. 407 घास एवं छोटे झाड़ एवं शासकीय कुंआ को मलबे से पाटकर उस पर मकान बनाने के लिये शासकीय भूमि पर कब्जा किया था उसे किसी भी निर्माण कार्य के लिये निषेधित किया है। किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य को नहीं करने राजकुमार बर्वे पिता विश्वनाथ बर्वे को आदेशित किया है और किसी भी प्रकार की आपत्ति के लिये 7 दिवस के भीतर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने कहा गया।इस प्रकार से नगर के एक जागरूक नागरिक जसीम कुरैशी की मेहनत और लगन से शासकीय भूमि पर कब्जा करने और अवैध निर्माण पर रोक लगी। श्रीमान तहसीलदार छुरिया की इस जनहितैषी कार्यवाही की पूरे नगर में प्रसंशा हो रही है।

Related Post