राजकीय प्राथमिक विद्यालय परपटिया में अभिभावकों तथा सरपंच के सहयोग से बना टीन शेड

राजकीय प्राथमिक विद्यालय परपटिया में अभिभावकों तथा सरपंच के सहयोग से बना टीन शेड 

राजकीय प्राथमिक विद्यालय परपटिया भवन जर्जर होने के चलते छात्र-छात्राओं को खुले मैदान में पेड़ के नीचे बैठकर अध्ययन करना पड़ रहा था। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री कमलेश कुमार तेतरवाल की प्रेरणा से प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मालवीय द्वारा समस्त अभीभावको से टीन शेड निर्माण की अपील की गई ।

समस्त अभिभावकों तथा ग्राम पंचायत मोवाई के सरपंच श्री वर्दीचंद मीणा द्वारा लगभग एक लाख की लागत से 1200 स्क्वायर फीट में एक टिन शेड का निर्माण करवाया गया।

अभिभावकों द्वारा 46000 का सहयोग तथा शेष राशि का सहयोग सरपंच द्वारा किया गया। इस कार्य में श्री हीरालाल मीणा,अध्यापिका गोदावरी मीणा, वार्ड पंच रमेशचंद मीणा, प्रकाश मीणा, पूनमचंद मीणा का विशेष सहयोग रहा।।

Related Post