स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम पसान में जल्द होगी शिक्षकों की नियुक्ति, रिक्त 11 पदों पर शुरू हुई प्रक्रिया

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पसान (वि.खं. पोंड़ी-उपरोड़ा) में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों द्वारा हाल ही में चक्का जाम किया गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को तुरंत स्कूल की स्थिति की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

 

जांच रिपोर्ट में पाया गया कि विद्यालय में स्वीकृत सेटअप के विरुद्ध 11 शिक्षक पद रिक्त हैं। दो वर्ष पूर्व इन पदों पर संविदा शिक्षकों की भर्ती की गई थी, लेकिन बाद में अधिकांश शिक्षकों ने अन्यत्र नियुक्ति मिलने के कारण त्यागपत्र दे दिया, जिससे पद खाली हो गए।

 

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सेजेस पसान में रिक्त 11 पदों पर अतिथि/मानदेय शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ कर दी गई है। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य को निर्देश दिया गया है कि वे स्थानीय स्तर से योग्य मानदेय शिक्षकों का चयन सुनिश्चित करें, ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

Related Post