सूरज बना सहारा पीएम सूर्यघर योजना से रोशन हुआ 'ज्योति' का जीवन

एक समय था जब सूरज की तपिश ज्योति अनंत के लिए मुसीबत बन जाती थी। कटघोरा निवासी ज्योति के घर गर्मी में बिजली की कटौती और भारी बिल से जीना दूभर था। मगर अब वही सूरज उनके घर की रोशनी का जरिया बन गया है—प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की बदौलत। अब न तो बिजली बचाने की चिंता है, न ही महंगे बिल का डर। सोलर पैनल लगने के बाद उनका घर खुद बिजली बना रहा है और अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर आर्थिक लाभ भी मिल रहा है।

 

श्रीमती अनंत बताती हैं –पहले गर्मी सज़ा लगती थी, अब राहत देती है। सब्सिडी भी मिली और घर के खर्च में भी संतुलन आया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इस जनहितैषी योजना के लिए धन्यवाद दिया।

 

 योजना से लाभ

 

78,000 रुपए तक की सब्सिडी

हर महीने सैकड़ों की बचत

बिजली संकट से मुक्ति

पर्यावरण संरक्षण में योगदान

 

ज्योति की तरह अब हजारों परिवार आत्मनिर्भर और निश्चिंत जीवन जी रहे हैं। सूर्य अब उनके लिए सिर्फ गर्मी नहीं, उम्मीद और उजाले की किरण बन गया है।

Related Post