कोरबा पुलिस, महिलाओं पर टिप्णी, वायरल वीडियो, मोटरसाइकिल जब्ती, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, बाइक सवार युवक
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ महिलाओं पर की गई अश्लील टिप्णी का वीडियो
कोरबा जिले में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था, जिसमें दो बाइक सवार युवक राह चलती महिलाओं पर अश्लील टीका-टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे थे।
पुलिस ने लिया स्वतः संज्ञान, दोनों आरोपियों की हुई पहचान
वीडियो में स्पष्ट दिख रही मोटरसाइकिल संख्या CG12BL1770 के आधार पर कोरबा पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया।
आरोपी 1: दीपक कुमार खुटे
पिता: शत्रुघ्न लाल खुटे
उम्र: 25 वर्ष
निवासी: सैंडल, थाना: उरगा, जिला: कोरबा
आरोपी 2: सुरेंद्र कुर्रे
पिता: तिहारू राम कुर्रे
उम्र: 20 वर्ष
निवासी: चांपा जगदल्ला, अंबेडकर चौक, थाना: चांपा, जिला: जांजगीर-चांपा
कानूनी कार्रवाई: प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज और लागू धाराएं
पुलिस ने दोनों युवकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत तत्काल कार्रवाई की है। साथ ही मोटरसाइकिल को भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जब्त कर आवश्यक चालानी कार्रवाई की गई है।
धारा 183(1): तेज गति से वाहन चलाना
धारा 184: लापरवाही से वाहन चलाना
धारा 146: बिना बीमा के वाहन चलाना
धारा 196: बिना लाइसेंस के वाहन संचालन
महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस का स्पष्ट संदेश
कोरबा पुलिस ने इस त्वरित कार्यवाही के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया है कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की अशोभनीय या आपत्तिजनक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की है कि इस प्रकार की घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को दें
, ताकि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जा सके।
