पीथमपुर।
आगामी 20 जुलाई रविवार को परशुराम प्रकट स्थल जानापाव महू (इंदौर) में आयोजित होने जा रहे प्रादेशिक ब्राह्मण शक्ति हुंकार यात्रा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर पीथमपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक 17 जुलाई गुरुवार को मंतरा कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में संपन्न हुई, जिसमें नगर के समस्त विप्रजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में यह तय किया गया कि पीथमपुर ब्राह्मण समाज के सभी सदस्य 20 जुलाई को सुबह 10:00 बजे मंतरा कॉलोनी शिव मंदिर से दोपहिया व चारपहिया वाहनों के काफिले के रूप में जानापाव के लिए प्रस्थान करेंगे। जिनके पास स्वयं के वाहन नहीं होंगे, उनके लिए यात्रा की समुचित व्यवस्था समाज द्वारा की जाएगी।
इस ऐतिहासिक यात्रा में मध्य प्रदेश के सभी जिलों से परशुराम सेना, सर्व ब्राह्मण समाज, ब्राह्मण शक्ति मध्य प्रदेश, और अन्य सामाजिक संगठन सम्मिलित होंगे। यात्रा का उद्देश्य ब्राह्मण समाज की एकजुटता, संस्कृति संरक्षण और युवा पीढ़ी को सामाजिक चेतना से जोड़ना है।
बैठक की अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र मिश्रा ने की।
इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे:
परशुराम सेना प्रदेश उपाध्यक्ष – प्रदीप द्विवेदी
प्रदेश सचिव – अनिल द्विवेदी
मीडिया प्रभारी – के सी शर्मा, अमित त्रिवेदी, पलकेश तिवारी
नगर अध्यक्ष – पीयूष मिश्रा, जितेश मिश्रा
वरिष्ठ समाजसेवी – ओमप्रकाश पांडे, संजय तिवारी, निलेश पांडे, टीआर मिश्रा
युवा संयोजक – आलोक पांडे, कमलेंद्र त्रिपाठी, रमेश तिवारी, जे पी द्विवेदी
अन्य प्रमुख सदस्य – रमेश पाठक, आनंद वैष्णव, अनिल शर्मा, विकास शर्मा, राजू पंडित, अरुण शर्मा, दीपक मिश्रा, सुदीप मिश्रा, मनीष चौबे, पवन दुबे, सुधांशु ओझा, पंडित सुनील बिरथरे, धर्मेंद्र मिश्रा, तिलक राज शर्मा, अमरनाथ तिवारी, राजेंद्र ओझा, टीएस पांडे, सुधीर मिश्रा, राहुल शर्मा, संजय शर्मा, जगत तिवारी आदि।
सभी ने एक स्वर में कहा कि यह हुंकार यात्रा न केवल ब्राह्मण समाज की शक्ति प्रदर्शन का प्रतीक होगी, बल्कि युवाओं को अपनी परंपराओं और गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी बनेगी।
