छत्तीसगढ़िया सर्व गांडा समाज का प्रदेश स्तरीय बूढ़ादेव महोत्सव 16 अक्टूबर को ग्राम मसोरा में, मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कोंडागांव, छत्तीसगढ़ 27 सितंबर 2025| अंदकुरी गांडा समाज समन्वय समिति छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में "छत्तीसगढ़िया सर्व गांडा समाज" का बहुप्रतीक्षित प्रदेश स्तरीय बूढ़ादेव महोत्सव 2025 आगामी 16 अक्टूबर को कोंडागांव जिले के ग्राम मसोरा में आयोजित किया जाएगा। इस भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय होंगे।

Uploaded Image

इस आयोजन का उद्देश्य गांडा समाज की रूढ़िप्रथा, रीति-रिवाज, संस्कृति एवं संस्कारों के संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ प्रकृति पूजक समाज के देवता बूढ़ादेव की पूजा-अर्चना के माध्यम से सम्पूर्ण सृष्टि की सुख-शांति और समरसता की कामना करना है।

Uploaded Image

कार्यक्रम में बस्तर अंचल के प्रमुख देवी-देवताओं की अगवानी होगी, जो बस्तर राज परिवार के सानिध्य में सम्पन्न होगी।

 

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

Uploaded Image

कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने एवं स्थल निरीक्षण हेतु ग्राम मसोरा में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। बैठक में उपस्थित प्रमुख जनों में शामिल रहे:

 

प्रदीप कुलदीप, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़िया सर्व गांडा समाज

सुशील दर्रा, अध्यक्ष, अंदकुरी गांडा समाज समन्वय समिति

अनिल कोर्राम, प्रांतीय सचिव

ओम प्रकाश मंडावी एवं सियाराम पोटाई, प्रांतीय उपाध्यक्ष

चरण सिंह गंधर्व, नम्मू सोरी, सलाहकार

करण कोर्राम, जिलाध्यक्ष, कोंडागांव

महेश दर्रे, सामाजिक प्रतिनिधि, भानुप्रतापपुर

पप्पू मरकाम, अध्यक्ष, जिला कांकेर

बजारूराम शोरी, जिलाध्यक्ष, नारायणपुर

चिंटूराम कौशिक, वीरेंद्र बघेल, युवा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

श्रीमती युवती कोर्राम, महिला प्रदेश अध्यक्ष

श्रीमती सुभद्रा मरकाम, जिलाध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ

 

इसके अलावा, जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर के अधिकारी, वरिष्ठजन, युवा वर्ग, महिलाएं और समाज के अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम को लेकर समाज में भारी उत्साह देखा जा रहा है और सभी वर्ग के लोग महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने हेतु जुटे हुए हैं।

Related Post