रात्रि में सड़क पर दिखे एसएसपी रजनीश सिंह, चौक-चौराहों की ली सुरक्षा जांच, मुस्तैद जवानों को किया सम्मानित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह (आईपीएस) ने बीती रात शहर की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर रात्रिकालीन गश्त की हकीकत को परखा। इस दौरान उन्होंने माननीय उच्च न्यायालय आवासीय परिसर समेत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों—मगरपारा, तालापारा, पुराना बस स्टैंड और देवकीनंदन चौक में तैनात जवानों की सतर्कता जांची और मुस्तैदी से ड्यूटी करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की।

 

 चकरभाठा थाना का आकस्मिक निरीक्षण दिए निर्देश

 

एसएसपी स्वयं थाना चकरभाठा पहुंचे, जहाँ रात्रि पहरा और गश्त व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त पॉइंट पर मौजूद जवानों को सजगता और सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। तथा उच्च न्यायालय आवासीय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए वहां तैनात सशस्त्र बल और गार्ड कमांडर्स को आवश्यक निर्देश दिए गए।

रात्रि गश्त में शामिल अधिकारीगण:

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा, डीएसपी यातायात शिवचरण परिहार, थाना प्रभारी सिरगिट्टी किशोर केंवट, कोनी थाना प्रभारी राहुल तिवारी, तोरवा थाना प्रभारी अभय सिंह बैस व रतनपुर थाना प्रभारी नरेश चौहान रात्रि गश्त दल में शामिल रहे।

 बिलासपुर पुलिस अधीक्षक का यह सक्रिय निरीक्षण यह साबित करता है कि शहर की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Related Post