अवास कैवर्त संवाददाता जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही
पेंड्रा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सोनांचल एकेडमी पेंड्रा परिवार की ओर से क्षेत्रवासियों एवं जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस अवसर पर सोनांचल एकेडमी के डायरेक्टर एवं समाजसेवी जनार्दन श्रीवास ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।उन्होंने कहा कि देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए नई पीढ़ी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ना आवश्यक है। स्वतंत्रता दिवस हमें महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।
जनार्दन श्रीवास ने सभी से देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने और समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
सोनांचल एकेडमी पेंड्रा परिवार की ओर से सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
जय हिंद! ?? वंदे मातरम्!
