पीथमपुर 3 सितंबर बुधवार को पीथमपुर,मंडलवदा साहित्य आसपास के क्षेत्र में ढोल ग्यारस के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। इस दौरान कई प्रदर्शन गए जो आकर्षण का केंद्र बने ।शोभायात्रा में शामिल देव विमानों का जगह-जगह स्वागत किया गया।
ढोल ग्यारस के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में अखाड़े अद्भुत करतब दिखाते नजर आए। भजन मंडलियों और झांकियों ने रंग जमाया।
इस महोत्सव में विशाल जुलूस निकाला।
शोभायात्रा के मार्ग में विभिन्न समाजसेवी और धार्मिक संस्थाओं ने देव विमान पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
