सालमगढ़ थाना क्षेत्र के मऊ खेड़ा में एक ही परिवार के सात लोग अचेत, जिला अस्पताल रेफर

सालमगढ़ थाना क्षेत्र के मऊ खेड़ा में एक ही परिवार के सात लोग अचेत, जिला अस्पताल रेफर

सालमगढ़ थाना क्षेत्र के मऊ खेड़ा गांव में रविवार को अचानक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ही परिवार के सात लोग खाना खाने के बाद अचेत हो गए। परिजन विनोद मीणा ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों ने कोदरा अनाज से बनी रोटियां खाई थीं। खाना खाने के कुछ समय बाद ही सभी को उल्टी-दस्त, चक्कर व घबराहट की शिकायत हुई और उनकी हालत बिगड़ गई।

Uploaded Image

बीमार हुए लोगों को परिजन पहले निकटवर्ती सालमगढ़ पीएचसी लेकर पहुँचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर कर दिया। मरीजों को 108 एम्बुलेंस की मदद से लाया गया। इस दौरान एम्बुलेंस चालक राकेश कुमार, विनोद कुमार और किशोर कुमार ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित अस्पताल पहुँचाया।

Uploaded Image

अस्पताल में भर्ती अचेत लोगों में शांता बाई (50), प्रकाश (30), रकमा (60), ममता (35), नारायण (50), भुली (50), सीमा (30) शामिल हैं। इनमें चार महिलाएँ और तीन पुरुष हैं।

 

फिलहाल सभी का जिला अस्पताल में रविवार को शाम 6 बजे उपचार जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि मामला फूड प्वाइजनिंग का हो सकता है।

Related Post