शासकीय हाई स्कूल बालेंगा में हर्षोल्लास से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

कोंडागांव, 12 जुलाई 2025: कोंडागांव जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बालेंगा स्थित शासकीय हाई स्कूल में 10 जुलाई को शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर की गई।

 

इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया एवं उन्हें पाठ्यपुस्तकें वितरित की गईं। कार्यक्रम के दौरान कक्षा दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

 

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष बड़ेराजपुर सुकमन नेताम उपस्थित रहे। उनके साथ सुकमन मरकाम (सरपंच प्रतिनिधि, बालेंगा), शिवलाल मरकाम (पूर्व जनपद सदस्य), सुखमन सलाम (पूर्व सरपंच), सोमलाल नेताम, सगराम मरकाम (ग्राम पटेल), जयलाल मरकाम, हेमलाल नेताम (पूर्व जनपद सदस्य), छेदीलाल मरकाम समेत समस्त वार्ड पंच, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा अभिभावकगण भी उपस्थित रहे।

 

शाला प्रवेशोत्सव ने बच्चों में उत्साह और शिक्षा के प्रति जागरूकता का संचार किया तथा अभिभावकों को भी विद्यालय से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम

बना।

 

Related Post