सूदखोर पर सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन, 19 मोटरसाइकिल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

सरकंडा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से सूदखोरी कर लोगों को प्रताड़ित करने वाले एक आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। आरोपी महेश कुमार डहरिया (उम्र 42 वर्ष), निवासी ग्राम परसाही, बिना किसी वैध लाइसेंस के स्थानीय लोगों को ऊँचे ब्याज पर उधारी रकम देकर मोटर सायकल और दस्तावेज गिरवी रखता था।

पीड़ित भागवत प्रसाद सूर्यवंशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने पैसों की ज़रूरत पर आरोपी से कर्ज लिया और अपनी मोटरसायकल गिरवी रखी। लेकिन तय समय से पहले ही आरोपी ब्याज और वाहन के कागजात की माँग करते हुए धमकाने लगा।

जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी ने क्षेत्र के कई अन्य लोगों से भी इसी तरह वाहन गिरवी रखकर उगाही की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गिरवी रखे 19 मोटर सायकल जब्त किए और आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक: 947/2025,धारा 308(5) बीएनएस एवं 3, 4 कर्जा अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सउनि शैलेन्द्र सिंह, प्र.आर. बलवीर सिंह, प्रमोद सिंह, संजीव जांगड़े, विवेक राय, सत्य कुमार पाटले, विकास यादव आदि का सराहनीय योगदान रहा।

 पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध सूदखोरी से बचें और किसी भी शोषण की स्थिति में तत्काल थाना सरकंडा से संपर्क करें।

Related Post