राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने सुनी ग्रामीणों की समस्या, त्वरित कार्रवाई से हुआ समाधान
अरनोद उपखंड के कनाड़ गांव में लंबे समय से बस स्टैंड मेन रोड से देवनारायण मंदिर तक सीसी रोड निर्माण की मांग की जा रही थी। ग्रामीणों ने इस समस्या को राजस्थान सरकार के राजस्व विभाग के कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा के समक्ष रखा।
ग्रामीणों की मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मंत्री मीणा ने तुरंत प्रभाव से सीसी रोड निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की। उनके इस निर्णय से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने मंत्री मीणा का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच केसूराम मीणा, पवन धाकड़, मांगीलाल डिंडोर, रामलाल मीणा, भंवरलाल कुमावत, ईश्वरलाल कुमावत, जगदीश मीणा, लच्छीराम मीणा, कचरूलाल मीणा, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमृतलाल मीणा, मांगीलाल मीणा, नारायणलाल मीणा, नंदलाल कटारा, गणेशलाल मीणा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने बताया कि मंत्री के इस कदम से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आमजन की समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा।
