डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर “अखंड भारत” का संकल्प, लखनलाल देवांगन व गोपाल मोदी ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनसंघ के संस्थापक और राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन ताप विद्युत गृह परिसर में किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन व भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर “अखंड भारत” के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि से हुई। उपस्थित जनसमूह ने उनके विचारों को आत्मसात करने और राष्ट्रहित में कार्य करने की शपथ ली।

कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा– “डॉ. मुखर्जी भारत माता के सच्चे उपासक थे। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है और उनका बलिदान हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा।”

भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा–“डॉ. मुखर्जी का विचार ‘एक देश, एक विधान’ आज भी हमारी विचारधारा का मूल है। हमें इसे जन-जन तक पहुंचाना है।”

कार्यक्रम में पूर्व महापौर योगेश लंबा, सतविंदर पाल बग्गा, राजेश राठौर, प्रकाश अग्रवाल, ज्योति वर्मा, दिलेंद्र यादव, स्वाति कश्यप, पवन सिन्हा, मुन्ना साहू सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ हुआ।

भाजपा जिला कोरबा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को देशभक्तों के त्याग और विचारों से जोड़ने का माध्यम हैं।”

 कार्यक्रम ने राष्ट्रभक्ति की भावना को पुनः जीवंत किया और सभी ने डॉ. मुखर्जी के सपनों के भारत की पुनः कल्पना की।

Related Post