कोंडागांव, 18 जून 2025: कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत करंजी एवं कोकोड़ी में मंगलवार को सीसी सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर भूमि पूजन किया।
ग्राम पंचायत करंजी में 9 लाख रुपये की लागत से 300 मीटर सीसी सड़क तथा ग्राम पंचायत कोकोड़ी में 8.71 लाख रुपये की लागत से 300 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामदई नाग, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनिता कोर्राम, जनपद सदस्य श्रीमती सबिता कोर्राम, श्रीमती पागेश्वरी कश्यप, सरपंच मनसुख नेताम, विनोद नेताम सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र झा, राजेंद्र शर्मा एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की और विधायक लता उसेंडी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सड़क ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग रही है, जो अब पूरी हो रही है। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया।
