रात्रि चौपाल फतेहगढ़ में 9 जनवरी को होगी आयोजित 

रात्रि चौपाल फतेहगढ़ में 9 जनवरी को होगी आयोजित 

 

प्रतापगढ़, 8 जनवरी। जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता में उपखण्ड अरनोद की ग्राम पंचायत फतेहगढ़ के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहगढ़ में 9 जनवरी, शुक्रवार को सांय 6.30 बजे से रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने आदेश जारी कर बताया कि रात्रि चौपाल में संबंधित उपखण्ड अधिकारी, समस्त उपखण्ड स्तरीय अधिकारी, विकास अधिकारी, विभागीय जिला स्तरीय अधिकारी, अरनोद ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर के संबंधित अधिकारी/कर्मचारी भाग लेंगे।

Related Post