कोरबा। विजयदशमी पर्व के अवसर पर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूल सिंह राठिया ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व सत्य की असत्य पर विजय, धर्म की अधर्म पर विजय और प्रकाश की अंधकार पर विजय का प्रतीक है।
विधायक राठिया ने अपने संदेश में कहा कि विजयदशमी का पर्व हमें यह प्रेरणा देता है कि जीवन में चाहे कितनी भी कठिनाइयां आएं, सत्य और सद्भावना की जीत अवश्य होती है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना की।
साथ ही उन्होंने लोगों से समाज में शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। विधायक ने आशा व्यक्त की कि विजयदशमी का यह पावन पर्व क्षेत्र में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता लेकर आएगा।
