जिलें के 386 आदि सेवा केन्द्रों पर जनसुनवाई का आयोजन

जिलें के 386 आदि सेवा केन्द्रों पर जनसुनवाई का आयोजन

 बिरसा मुण्डा जी की 150 जयन्ति के अवसर पर जनजाति गौरव दिवस का आयोजन जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया के निर्देशन में किया जा रहा है। जिस हेतु 01 नवम्बर 2025 से 15 नवम्बर 2025 तक जिले में विभिन्न कार्यकमों का आयोजन किया जा रहा है।  जिलें के 386 आदि सेवा केन्द्रों पर 13 नवम्बर 2025 को प्रथम जन सुनवाई का आयोजन किया गया जिसमे प्रधानमत्री श्री जनमन योजना धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान आदि कर्मयोगी अभियान एवं जनजाति केन्द्रित अन्य योजनाओं के स्थानीय क्रियान्वयन का रिव्यु करने के साथ-साथ विकास प्राथमिकताओं पर जोर दिया गया।
जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की उपायुक्त ने बताया कि स्वयं सहायता समुहो, जनप्रतिनिधियों एवं आदि कर्मयोगी कैडर की उपस्थिति रही एवं भगवान बिरसा मुण्डा एवं अन्य जनजातीय स्वाधिनता सैनानियों का पुष्पाजलि भी अर्पित की।
श्री बिरसा मुंडा जी कि 150वीं जन्म जयंती की उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए आदि सेवा केंद्र खुटवास पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

Related Post