रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर यातायात पुलिस बिलासपुर के सौजन्य से सुरक्षा का वादा – रक्षा की डोर, कानून की ओर विषय पर विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बुधवार शाम 5 बजे पुलिस ग्राउंड, बिलासपुर में किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन, सुरक्षित ड्राइविंग, और कानूनी सजगता को नागरिकों में जागरूक करना है।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं
पेट्रोल, डीजल व इलेक्ट्रिक ऑटो चालकों की भागीदारी
एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, स्वास्थ्य, शिक्षा व सामाजिक संगठनों की उपस्थिति
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों का मार्गदर्शन
महिला, युवाओं, बच्चों व नागरिक सेवाओं से जुड़े प्रतिनिधियों की सहभागिता
प्रेस व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का सक्रिय सहयोग
बिलासपुर पुलिस ने नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस नेक पहल का हिस्सा बनें और समाज को सुरक्षा व जिम्मेदारी का संदेश दें।
इस रक्षा बंधन पर एक संकल्प लें – हम भी बनें जिम्मेदार नागरिक। रक्षा की डोर, कानून की ओर – चलें बिलासपुर पुलिस के साथ ।
