पीथमपुर मै आज नगर पालिका पीथमपुर द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के कम्युनिटी हॉल में योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में नगर पालिका पीथमपुर के सीएमओ निशिकांत शुक्ला के निर्देशानुसार नगर पालिका के जन् प्रतिनिधि नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी सहायता समूह के महिलाएं एवं अन्य नागरिकों एवं पत्रकार बंधुओ के द्वारा द्वारा योग के कार्यक्रम में भाग लिया गया कार्यक्रम में हाउसिंग बोर्ड कमेटी हॉल में प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक योग का कार्यक्रम किया गया इसके पश्चात हाउसिंग में विभिन्न स्थानों पर 100-100 पौधों का पौधारोपण भी किया गया l इसी प्रकार नगर पालिका पीथमपुर के सभी वार्डों में लगभग 57 स्थान पर योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया l इसमें स्कूल निजी कंपनियों एवं कई संस्था शामिल थे।तथा नगर पालिका के प्रत्येक वार्डों में 100-100 पौधों का वृक्षारोपण विभिन्न नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया l इस कार्यक्रम में नगर पालिका के पार्षद गण नगर पालिका पीथमपुर के अधिकारी कर्मचारी तथा वार्ड के नागरिकों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पीथमपुर में 57 जगह कार्यक्रम आयोजित किया गया
