अरनोद प्रतापगढ़
जाजली ग्राम पंचायत के उचवानिया गांव में पैंथर की मौजूदगी, वन विभाग अलर्ट
अरनोद उपखंड क्षेत्र की जाजली ग्राम पंचायत के उचवानिया गांव में मंगलवार को सरपंच के मकान के पास पैंथर दिखाई देने से क्षेत्र में हलचल मच गई। पैंथर दिखते ही ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। विभाग द्वारा आसपास के लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है तथा बच्चों और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
वन विभाग की टीम द्वारा पैंथर की गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
