राष्ट्रगीत के 150 वर्ष का स्मरणोत्सव पर अधीक्षण अभियंता कार्यालय में प्रणायाम व योग
प्रतापगढ़, राष्ट्रगीत के 150 वर्ष का स्मरणोत्सव के अवसर पर अजमेर डिस्कॉम के कुछ कार्यालय परिसर में आज योग एवं प्राणायम सत्र का आयोजन किया गया। वृत कार्यालय में तकनीकी कार्मिको हेतु आज से दो दिवसीय सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया, जिसमें अधीक्षण अभियंता आर. के. अग्रवाल ने राष्ट्रगीत का इतिहास बताया एवं अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रगीत के 150 वर्ष का स्मरणोत्सव की जानकारी प्रदान करते हुए राष्ट्रगीत गायन करवाया एवं शपथ दिलाई। उन्होने इस अवसर पर दैनिक जीवन में प्राणायाम व योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग एवं प्राणायम भी करवाया।
कार्मिक अधिकारी गिरवर आमेटा ने जानकारी देते हुए बताया कि वृत स्तर पर 30 प्रशिक्षणार्थियो के लिए दो दिवसीय सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें तकनीकी कार्मिको को सुरक्षा जानकारी तो दी ही जा रही है साथ ही अधीक्षण अभियंता आर. के. अग्रवाल के निर्देशन में राष्ट्रगीत के 150 वर्ष का स्मरणोत्सव पर कार्यक्रम भी किए जा रहे है। इस कड़ी में कल गुरूवार को चिकित्सा विभाग के सहयोग से सभी बिजलीकर्मियों हेतु वृत स्तर पर स्वास्थय जाँच शिविर भी रखा जाएगा जिसमें मेडीकल टीम, विद्युत विभाग के कार्मिको की स्वास्थय जाँच करेगी।
