लगातार हो रही बरसात ने कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। ताज़ा घटना में अरनोद थाना क्षेत्र के मण्डावरा गांव में तेज़ बारिश के कारण एक गरीब परिवार का आशियाना ढह गया। जानकारी देते हुए वार्ड पंच जमना लाल ने बताया की मण्डावरा के नई आबादी में घनश्याम पिता देवीलाल का का मकान शाम 5 बजे करीब अचानक भरभरा कर गिर गया।
गनीमत रही की उस दौरान घनश्याम की पत्नी व बेटी घर से बहार ही निकले थे वरना बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन इस घटना में उनका सारा सामान मलबे में दब गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश की मार से कई कच्चे मकान खतरे में हैं। प्रभावित परिवार प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है। अभी तक राहत और पुनर्वास की कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो सकी है।
घनश्याम का कहना है कि हमारे पास अब सिर छुपाने को छत तक नहीं बची। सरकार से मदद की उम्मीद है।
