कोटमीसोनार में पुलिस की दबिश 07 जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार, नगदी और ताश की गड्डी जब्त

थाना अकलतरा पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए कोटमीसोनार के अटल चौक तालाब के पास से 07 जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगेहाथ पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से ₹5100 नगद और 52 पत्ती ताश बरामद की गई।

 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने और जुआ/सट्टे पर नकेल कसने के लिए जिलेभर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

 

थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय और टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

 

 गिरफ्तार जुआरियों के नाम

 

1 सुखीराम केंवट (51 वर्ष), निवासी कोटमीसोनार

2 दिलेश साण्डील्य (21 वर्ष), निवासी कोटमीसोनार

3 अवधेश लहरे (45 वर्ष), निवासी दलदली, कोटमीसोनार

4 नरेश टंडन (43 वर्ष), निवासी कोटमीसोनार

5 दिनेश साहू (24 वर्ष), निवासी कोटमीसोनार

6 संजय बंजारे (22 वर्ष), निवासी पाराघाट, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर

7 महिपाल मिरी (26 वर्ष), निवासी पाराघाट, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर

 

इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि राजेंद्र सिंह क्षत्रिय और थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Post