मारपीट कर लूटपाट को अंजाम देने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हाथ

बाँकी मोगरा :– बीते दिनांक 25 अगस्त की रात लगभग 10:30 बजे बाँकी मोगरा में एक लूट और मारपीट की घटना घटित हुई। पीड़ित धनी कुमार सागर और उनके दोस्त धनी राम केवट स्कूटी से दीपका से बुधवार बाईपास होते हुए बाँकी मोगरा आ रहे थे, तभी चार अज्ञात युवक उनकी गाड़ी रोक कर उन पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उनके पास से लगभग 900 रुपये नगद, चांदी का चैन और दो मोबाइल लूट लिए और स्कूटी को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

शिकायत मिलने के बाद थाना बाँकी मोगरा के प्रभारी चमन लाल सिन्हा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। लुट में संलिप्त दो आरोपियों शिवा बिंझवार (2 नंबर बस्ती) और वीरेंद्र गोस्वामी (4 नंबर बस्ती) को पहचान कर हिरासत में लिया गया, जबकि अन्य दो आरोपी अनरजीत चौधरी उर्फ मोटू और अजय महंत (4 नंबर बस्ती) अब भी फरार हैं।

आरोपियों पर धारा 126(2), 309(4), 309(6), 324(2) व 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया। बाकी दो आरोपियों की पतासाजी जारी है और पुलिस ने उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

थाना बाँकी मोगरा के अधिकारी ने बताया कि बाँकी मोगरा क्षेत्र में बढ़ते अपराध का मुख्य कारण नशे की लत है, और अक्सर इस तरह की लूट की घटनाओं में नशे के आदि युवा शामिल पाए जाते हैं। पुलिस की त्वरित कार्यवाही के चलते ऐसे अपराधियों में निश्चित रूप से डर का माहौल उत्पन्न हुआ है।

मामले की विवेचना एसआई एन एल टंडन कर रहे हैं, जबकि पूरी कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रोहित राठौर, भोला और मुकेश की मुख्य भूमिका रही।

Related Post