आठ साल से फरार स्थाई वारंटी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे

आठ साल से फरार स्थाई वारंटी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थेUploaded Image

पुलिस थाना अरनोद ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए आठ वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। वांछित आरोपी लंबे समय से फरार था।

जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बी. आदित्य के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ परबत सिंह एवं वृत अरनोद के पुलिस उप अधीक्षक चन्द्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में, थाना अरनोद के थानाधिकारी हजारीलाल मीणा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

टीम ने सूचनाओं के आदान-प्रदान और तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण करते हुए आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में अपराधियों में खौफ और आमजन में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है।

Related Post