जिले में हाथियों की मौजूदगी से दहशत

रायगढ़ जिले के अंतर्गत वन विभाग को 187 हाथियों के विचरण करने की सूचना प्राप्त हुई है l इन हाथी परिवारों के विचरण करने की सूचना अलग-अलग क्षेत्र से प्राप्त हुई है l जहां इन हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है वही वन विभाग इन हाथी परिवारों के विचारण की स्थिति पर लगातार नजरे बनाई हुई है l विभाग द्वारा ग्रामीणों को भी चौकन्ना किया गया है वही हाथी मित्र समिति इन गतिविधियों की सूचना लगातार वन मंडल को प्रदान कर रहा है इन हाथी परिवारों के उपस्थिति से जहां कुछ किसानों के फसलों को नुकसान पहुंचा है वहीं विभाग द्वारा इन हाथी परिवारों के समीप ग्रामीण एवं राहगीरों को ना जाने एवं इन्हें न उकसाने की हिदायत दी गई है l

 हाथी परिवारों के विचारण की स्थिति इस प्रकार है

धरमजयगढ़ वन मंडल 127 हाथी l

लैलूंगा रेंज में सबसे अधिक 61 हाथी l

छाल 22.

 बोरो 13.

 कापू 13 .

 बाकारूमा 11 

 धरमजयगढ़ 07 गजराज जंगल में भ्रमण कर रहे हैं।  

रायगढ़ वन मंडल में भी दहशत का माहौल है जिसमें 60 गजराज भ्रमण कर रहे हैं l

 जिसमें घरघोड़ा में 28.

रायगढ़ में 22 .

तमनार में 10.

 हाथियों के इस दल में 85 मादा हथिनी एवं 49 नर हाथी के साथ 53 हाथी शावक शामिल है। हाथी परिवार के जंगल में विचरण से जहां ग्रामीणों में दहशत है वहीं वन मंडल के अधिकारियों द्वारा एवं हाथी मित्र द्वारा इन हाथी परिवारों पर लगातार नजरे बनाई हुई है क्योंकि धान के सीजन में हाथियों के विचरण से लगभग 28 किसानों के फसल बर्बाद होने की सूचना प्राप्त हुई है वही वन मंडल के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों में सूचना देकर कहा गया है कि हाथी विचरण दल के समीप ना जाए एवं जंगल में ना जाने की सलाह दी गई है एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हाथी परिवार की सूचना तत्काल अधिकारियों एवं हाथी मित्र दल समिति को प्रदान करने कहा गया है l

Related Post