पंचायत समिति अरनोद में मनरेगा योजनाओं की प्रगति को लेकर बैठक आयोजित

पंचायत समिति अरनोद में मनरेगा योजनाओं की प्रगति को लेकर बैठक आयोजित

 

अरनोद पंचायत समिति सभाभवन में मनरेगा योजना के तहत ई के वाई सी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की प्रगति समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक की अध्यक्षता विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा ने की। इस दौरान एम आई एस मैनेजर राधेश्याम मीणा, जयन वीरेंद्र सिंह, जयनभेरूलाल मीणा, जयन पटवा सहित समस्त ग्राम पंचायतों के कनिष्ठ सहायक, ग्राम रोजगार सहायक, मेट एवं बैंक बीसी उपस्थित रहे।

 

विकास अधिकारी निनामा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों की ई के वाई सी शीघ्र पूर्ण कर योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा एवं सुरक्षा बीमा योजनाओं में अधिक से अधिक लोगों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

 

बैठक में योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Related Post