छात्र-छात्राओं को यातायात एवं सड़क सुरक्षा की जानकारी देकर कार्यशाला का आयोजन
प्रतापगढ़, 15 दिसम्बर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धरियावद में सोमवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं एकलव्य आवासीय विद्यालय पांचागुडा में दोपहर 01 से 02 बजे तक छात्र-छात्राओं को यातायात एवं सड़क सुरक्षा की जानकारी देकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
राज्य सरकार के 02 वर्ष पूर्ण होने के उद्देश्य से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपखण्ड अधिकारी धरियावद के निर्देश प्राप्त होने पर साईन बोर्ड की जानकारी जेईएन पीडब्ल्यूडी निहारिका द्वारा दी गई एवं प्रतिज्ञा करवाई जाकर परिवहन संबंधी जानकारी रजनीश व्यास नायब तहसीलदार, कानून एवं यातायात नियम, जुर्माना की जानकारी हजारी लाल मीणा पुलिस निरीक्षक द्वारा दी गई। कार्यशाला में परिवारजनों को प्रेरित करने व 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन नहीं देने की जानकारी राममोहन मीणा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा दी गई।
