युवा कंवराई धोबी समाज के तत्वाधान में महिला सम्मान समारोह का आयोजन।

दीपका- नेहरूनगर बतारी में आज युवा कंवराई धोबी समाज के तत्वाधान में महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सदबीर निर्मलकर के अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के सम्मान, योगदान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा।

समारोह में सर्व समाज की महिलाओं को सम्मानित कर उनके सामाजिक, पारिवारिक एवं सांस्कृतिक योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सम्मान में प्रेरणादायक विचार भी रखे गए।

इस अवसर पर सदबीर निर्मलकर, उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस कटघोरा ब्लॉक विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा साथी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। आयोजन को सफल बनाने में युवा कंवराई धोबी एवं सर्व समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Post