आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 22 भाटापारा पठियापाली में पोषण पखवाड़ा का आयोजन

कोरबा। करतला विकासखंड अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 22 भाटापारा पठियापाली में आज पोषण पखवाड़ा माह मनाया गया। यह कार्यक्रम जिला आयुष अधिकारी कोरबा के सौजन्य से आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में शासकीय आयुर्वेद औषधालय पटियापाली में पदस्थ चिकित्सक ने बच्चों की वजन जांच, स्वच्छता और संतुलित आहार के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी में बच्चों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के साथ पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना आवश्यक है।

 

साथ ही “स्वस्थ नारी, सशक्त नारी” विषय पर भी जागरूकता दी गई। डॉक्टर ने कहा कि यदि महिला स्वस्थ रहेगी तो परिवार और समाज दोनों सशक्त बनेंगे। इस अवसर पर गर्भवती महिलाएं भी आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची, जहां उन्हें गर्भावस्था के दौरान आवश्यक पोषण और देखभाल संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

Related Post