एसईसीएल अस्पताल प्रबंधन के लापरवाही भरे रवैये को लेकर बाँकी मोंगरा के विपक्षी पार्षद दलों ने तीखी नाराजगी जताते हुए मोर्चा खोल दिया है।
विपक्ष का आरोप है कि अस्पताल द्वारा निजी व्यक्तियों को शुल्क लेकर एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि वास्तविक मरीजों को उचित इलाज तक नहीं मिल पा रहा। सबसे गंभीर मामला तब सामने आया जब एक शव को कचरा गाड़ी में ले जाया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।
सीएमओ व एसईसीएल प्रबंधन को सौंपा गया ज्ञापन
विपक्षी पार्षदों ने इस लापरवाही के खिलाफ एसईसीएल, बाँकी मोंगरा के सीएमओ को लिखित ज्ञापन सौंपा और तत्काल जांच व कार्यवाही की माँग की। उन्होंने मांग रखी कि एंबुलेंस का उपयोग केवल ज़रूरतमंद मरीजों के लिए हो,शव वाहन की समुचित व्यवस्था की जाए और अस्पताल में इलाज की गुणवत्ता में सुधार हो।
प्रबंधन ने दिया आश्वासन
विरोध के बाद प्रबंधन की ओर से निजी लोगों को शुल्क पर एंबुलेंस देने की व्यवस्था समाप्त करने और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।
