बाँकी मोंगरा के विपक्षी पार्षदों ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से की मुलाकात, विकास कार्यों की सूची सौंपी

नगर पालिका बाँकी मोंगरा के विपक्षी पार्षदों ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से सौजन्य मुलाकात की और क्षेत्रीय विकास से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर विस्तृत ज्ञापन व विकास कार्यों की सूची सौंपी। पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में लंबित कार्यों, फंड की आवश्यकता और पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती को लेकर चिंता जताई। और पार्षदों ने बताया कि विपक्षी दलों के वार्डों में कई बुनियादी सुविधाओं की कमी है, जैसे – सड़क, पानी, नाली, स्ट्रीट लाइट व सामुदायिक भवनों की मरम्मत आदि। इन कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के लिए राज्य सरकार से आवश्यक बजट एवं प्रशासनिक सहयोग की मांग की गई।

 

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार विकास में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करेगी। विपक्षी पार्षदों के वार्ड भी उतनी ही प्राथमिकता में हैं जितना अन्य वार्ड। सभी जरूरी कार्यों को बजट में शामिल कर पूर्ण कराया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन को निर्देशित किया जाएगा कि कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो और जनहित सर्वोपरि रहे।

 

 पार्षदों की इस पहल को क्षेत्र की जनता ने सराहा और उम्मीद जताई कि जल्द ही उनके वार्डों में भी विकास की रफ्तार दिखाई देगी।

 

Related Post