राष्ट्रीय त्योहारों और यात्रियों की बढ़ती सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन ने उधना (सुरत) – खुर्दा रोड (उड़ीसा) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (09059/09060) के परिचालन अवधि में विस्तार किया है।
यह ट्रेन पहले 26 अगस्त 2025 तक चलनी थी, लेकिन अब इसका संचालन 02 जनवरी 2026 तक जारी रहेगा।
नई समयसीमा–
09059 उधना – खुर्दा रोड साप्ताहिक स्पेशल, 24 सितम्बर से 31 दिसम्बर 2025 तक बढ़ाई गई।
09060 खुर्दा रोड – उधना साप्ताहिक स्पेशल, 26 सितम्बर 2025 से 02 जनवरी 2026 तक विस्तार।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय संशोधित तिथियों का ध्यान रखें और त्योहारों के दौरान समय से टिकट आरक्षित कर इस सुविधा का लाभ उठाएँ।
