ऑपरेशन चक्रव्यूह: 33 क्विंटल अवैध अफीम डोडाचूरा  सहित कार जब्त

ऑपरेशन चक्रव्यूह: 33 क्विंटल अवैध अफीम डोडाचूरा  सहित कार जब्त

प्रतापगढ़।

जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत जिला स्पेशल टीम एवं पुलिस थाना छोटीसादड़ी की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 33 क्विंटल अवैध अफीम डोडाचूरा परिवहन करते हुए एक अल्टो कार को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार थानाधिकारी छोटीसादड़ी  नारायणलाल उनि. मय जाप्ता गश्त के दौरान मोरवानिया–रूपनगर मार्ग पर पहुंचे। इसी दौरान सामने से आ रही एक संदिग्ध अल्टो कार (RJ 38 CA 0803) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

कार की तलाशी लेने पर उसमें रखे प्लास्टिक कट्टों से भारी मात्रा में अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ। तौल करने पर कुल 33 क्विंटल अफीम डोडाचूरा पाया गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

Related Post