बहराइच उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा ने बताया कि शासन द्वारा जनपद को 3700 पैकेट (74.00 कुन्तल) निःशुल्क राई सरसों बीज मिनीकिट वितरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। अगामी रबी सीजन 2025-26 की बुआई से पूर्व कृषि विभाग के पंजीकृत कृषको को निःशुल्क तिलहनी बीज मिनीकिट राई सरसों प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग के पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना होगा।
आवेदनकर्ता किसानों का आनलाइन लाटरी के माध्यम से चयन किया जायेगा। चयनित पात्र किसानों को पी.ओ.एस मशीन के माध्यम से राई सरसों बीज मिनीकिट का वितरण किया जाएगा। उन्होनें बताया कि इच्छुक किसान 25 सितम्बर 2025 तक कृषि विभाग के पोर्टल एग्रीदर्शन डाट यूपी डाट जीओवी डाट इन पर आनलाइन आवेदन कर निःशुल्क तिलहनी बीज मिनीकिट राई-सरसो प्राप्त कर सकते है।
