पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के त्रिशताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर कोसाबाड़ी मंडल द्वारा सेवा कार्य के अंतर्गत मंदिर एवं तालाब की स्वच्छता का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य न केवल सार्वजनिक स्थलों की सफाई करना था, बल्कि समाज में जल संरक्षण की भावना जागृत करना भी था।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को भूमिगत जल के संरक्षण की आवश्यकता के प्रति जागरूक किया गया। आम जनता से अपील की गई कि वे अपने आस-पास स्थित तालाबों को सुरक्षित रखें, एवं उनमें किसी भी प्रकार की पूजा सामग्री या अन्य वस्तुओं का विसर्जन न करें। यह पहल न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देती है, बल्कि जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने में भी सहायक है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्यजनों में ज्योति वर्मा (प्रभारी), मंजू सिंह, प्रकाश अग्रवाल, लालेश दुबे, सुमन सोनी, अजय वैष्णव, लक्ष्मण श्रीवास, पार्षद प्रताप सिंह कंवर, ममता यादव, गोविंद साहू, राजेश सोनी, स्वाति कश्यप, सरस्वती पटेल, मनोज राठौर, अमृत गुप्ता, तेरस दास दीवान, भरत सोनी, गोप लाल राठिया, शिव जायसवाल, राजकुमार राठौर, राखी तिवारी, प्रीति चौहान, किया सेनगुप्ता, चंचल राठौर, हेमंत चंद्रा, विकास चौहान, सदानंद पटेल, श्याम सुंदर देवांगन, डॉ. राजेश राठौर (मंडल अध्यक्ष) प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त नगर निगम के कर्मचारियों, बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई। इस आयोजन ने स्थानीय नागरिकों के बीच जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचाया और जनसहभागिता का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया।
