कोंडागांव, 17 सितंबर 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत कोंडागांव नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। बुधवार सुबह 9:00 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल सदन (भाजपा कार्यालय), अंबेडकर चौक और भारत माता प्रतिमा परिसर की सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज जैन, जैनेंद्र ठाकुर, जितेंद्र सुराना, ईना श्रीवास्तव, शहर मंडल अध्यक्ष कुलवंत सिंह चहल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा द्वारा इस दिन अन्य सामाजिक कार्यों का भी आयोजन किया गया। कोपाबेड़ा स्थित कृष्ण कुंज में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण किया जाएगा, वहीं जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इन कार्यक्रमों में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी भी मुख्य रूप से शामिल होंगी।

भारतीय जनता पार्टी के इस सेवा कार्य से प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को जनसेवा के रूप में मनाते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और रक्तदान जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों को आगे बढ़ाया गया।
