हड़ताल के 33वें दिन एनएचएम संविदाकर्मियों ने निकाली तिरंगा बाइक "मनोकामना रैली" भगवान शिव से की नियमितीकरण की प्रार्थना

कोंडागांव, 19 सितंबर 2025: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 33वें दिन में प्रवेश कर गई। शुक्रवार को अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने तिरंगा बाइक मनोकामना रैली का आयोजन किया, जो की सकारात्मक सोच और पूर्ण अनुशासन के साथ संपन्न हुई।

Uploaded Image

रैली की शुरुआत डीएनके कॉलोनी स्थित धरना स्थल से हुई, जो बाजारपारा होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के रास्ते महाकालेश्वर शिवम् शिवानंद आश्रम शिव मंदिर, कोपाबेड़ा पहुँची। यहाँ कर्मचारियों ने भगवान भोलेनाथ को श्रीफल और फूलमाला अर्पित कर अपनी नियमितीकरण की मांगों को पूर्ण करने की मनोकामना की।

 

संविदाकर्मियों की 10 प्रमुख मांगों में — नियमितीकरण, ग्रेड पे निर्धारण, नियमित भर्ती में आरक्षण, सीआर में पारदर्शिता, अनुकंपा नियुक्ति और स्थानांतरण नीति शामिल हैं। रैली के दौरान कर्मचारियों ने इन मांगों को लेकर सरकार से न्यायपूर्ण निर्णय की प्रार्थना की और प्रधानमंत्री की 'गारंटी' को धरातल पर लाने की अपील की।

 

रैली में सभी संविदाकर्मियों ने शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से भाग लिया। रैली के सफल आयोजन में सहयोग के लिए संघ के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया।

Related Post