कोरबा (करतला): एकीकृत महिला एवं बाल विकास परियोजना करतला के अंतर्गत सेक्टर बोतली के आंगनबाड़ी केंद्र –टेंगनमार में आज दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को पोषण माह के तहत रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता — श्रीमति गौरी चौहान, धनकुंवर राठिया, सुमिता, सबिका कंवर, तारा कंवर और उर्मिला मानिकपुरी — उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय में पोषण के महत्व के साथ-साथ बाल शिक्षा और बेटियों के सशक्तिकरण का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपसरपंच शशी भूषण साहू, पंच सुरजन सिंह राठिया, पंच केवला बाई राठिया, प्रधानपाठक टेंगनमार टेंकेश्वर सिंह कंवर, शिक्षिका विद्या गबेल एवं रेखा राठिया (R.H.O) उपस्थित रहीं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों और महिलाओं को संतुलित आहार, स्वच्छता, टीकाकरण और बेटियों की शिक्षा के महत्व पर प्रेरक संदेश दिए। कार्यक्रम में स्थानीय बच्चों ने गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से “पोषण भी – पढ़ाई भी, बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ” तथा “एक पेड़ मां के नाम” जैसे विषयों पर जनजागरूकता फैलाने का प्रयास किया
