उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शनिवार को दिन में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी बेलीपार थाना क्षेत्र के ऊंच गांव हाईवे पर एक बाइक सवार युवक दवा ले कर घर लौट रहा था की कार सवार बदमाशों ने पीछा करके गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है, और स्थानीय लोग कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दिनेश निषाद (पुत्र
गौरी शंकर निषाद) निवासी भरवल बेलीपार के रूप में हुई है पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 8 बजे दिनेश अपनी पल्सर बाइक से घर लौट रहा था इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार में सवार बदमाशों ने उसका पीछा शुरू किया
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने दिनेश को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी इसके बाद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी चार राउंड घटना की सूचना मिलते ही बेलीपार पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है एसएसपी राज करन नय्यर ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए कई टीमें गठित
गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली दिनेश को लगी, जिससे वह बाइक से गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई
