छुरिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव की अनुशंसा तथा विधायक भोलाराम साहू एवं पूर्व विधायक छन्नी साहू के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया के अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। नवगठित कार्यकारिणी में सभी वर्गों, समाजों और महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने का दावा किया गया है।
ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू ने बताया कि संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ कांग्रेसजनों और जनप्रतिनिधियों से रायशुमारी के बाद सूची को अंतिम रूप दिया गया। उन्होंने कहा कि नई टीम संगठन की रीढ़ साबित होगी और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए कांग्रेस संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का कार्य करेगी।
नवगठित कार्यकारिणी में कमलेश यादव (पेण्ड्रीडीह) को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर भिखम देवांगन, तामेश्वर साहू, मनोज यादव, पुनेश्वर चंद्रवंशी, दिनुराम साहू एवं हिरदेराम साहू को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री पद पर ललित कुमार साहू, धनेन्द्र कोठारी, अश्वन सिन्हा, प्यारेलाल मंडावी, सुलेखा कोमरे, रोहित वर्मा, नीलेश पाल एवं चमेली कंवर को शामिल किया गया है।
सचिव पद पर हेमलता बंजारे, प्रतिमा साहू, लेखचंद वर्मा, रेवाराम लाडेकर, भावेश सिन्हा, रामायण साहू, राजू सिंह राजपूत, कुलदीप साहू, शिशुपाल सलामे एवं मोहम्मद वसीम कुरैशी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कल्पना मंडावी, जीवन खांडे, मोहम्मद आरिफ खान, ईश्वरी मिरी, अजय चंद्रवंशी एवं महानंद खुबरागढ़े को शामिल किया गया है।
ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार शाम 5 बजे छुरिया में नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक आयोजित होगी, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ 1 मई मजदूर दिवस पर खुर्सीटीकूल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के प्रस्तावित आगमन को लेकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम संगठनात्मक एकता और जनसेवा की भावना के साथ कांग्रेस पार्टी को क्षेत्र में और मजबूत करेगी।
