करतला परियोजना के नोनबिर्रा (बनियापारा) आंगनबाड़ी केंद्र में लापरवाही, कार्यकर्ता-सहायिका नदारद

करतला/कोरबा। विकासखंड करतला, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) के अंतर्गत करतला परियोजना में शासकीय प्राथमिक शाला भवन नोनबिर्रा में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र (बनिया पारा) सोमवार को बिना किसी पूर्व सूचना के बंद रहा।

 

आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि निर्धारित समय पर आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खुला। जब ग्रामीणों ने जानकारी ली तो पता चला कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका दोनों ही केंद्र संचालित करने नहीं पहुंची थीं।

 

केंद्र बंद रहने के कारण गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं छोटे बच्चों को पोषण आहार और अन्य सेवाओं से वंचित रहना पड़ा, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई।

 

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि मामले की जांच कर लापरवाह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की अनियमितता दोबारा न हो और हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।

Related Post