जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध थाना मुलमुला पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जिसमें आरोपी मंगलेश निर्मलकर निवासी अमोरा थाना मुलमुला के कब्जे से 76 पाव देशी प्लेन शराब जुमला कीमती 6080/ रुपया बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध आबकारी धारा 34(2) के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुलमुला उप निरीक्षक पारस पटेल, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद महार, हेमलाल महिलांगे, प्रधान आर. राजमणी द्विवेदी म.आर. जयंती लहरे, आर. भूपेन्द्र कंवर एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा l
